देवली में हज़रत मुहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की यौमे पैदाइश वफ़ात के मुबारक मौके पर शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा जूलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने बताया कि जामा मस्जिद इमाम नज्मे इफ्तिखार ने हरी झंडी दिखाकर जूलूस को रवाना किया। जुलुस में बच्चे और बच्चियों द्वारा नातेपाक पढ़ते हुए मोहम्मद की शान मे नारे लगाएं। प्रताप कोलोनी, एजेंसी एरिया से भी जूलुस ने शिरकत की। जुलूस का रास्ते में फूलों द्वारा स्वागत किया गया, पुष्प वर्षा कर जुलूस का अभिनंदन, खाने की विभिन्न प्रकार मिठाई बाटी व शरबत की व्यवस्था की गई। हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ़ पर जुलूस के समापन पर कुरानपाक की तिलावत नज़्में इफ्तिखार ने की व मौलाना दिलकश ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हज़रत मुहम्मद स.व. रहमतुल आलमीन हैं करुणा के साग़र हैं, उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए।👇
https://www.instagram.com/reel/DONuVjmgYe4/?igsh=djBlOWVzaTIwczll
पैगंबर ए कायनात के 1500 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला जूलूस ए मोहम्मदी











