Ajay AryaAjay Arya 11-Sep-2025
(120 View)

आत्मरक्षा प्रशिक्षण: छात्राओं के आत्मविश्वास व स्वाभिमान की सशक्त नींव है

आत्मरक्षा प्रशिक्षण: छात्राओं के आत्मविश्वास व स्वाभिमान की सशक्त नींव है

राजकीय महाविद्यालय देवली में पुलिस प्रशासन की महिला सुरक्षा की अनूठी पहल के अंतर्गत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में चल पड़ा रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा की विविध तकनीक के गुर सिखाये गए। 
कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की रजिया बानो व गायत्री चौधरी ने छात्राओं को बेसिक वार्म अप के बाद ग्राउंड अभिवादन, हाथों से हमलावर के वार को रोकने का अभ्यास करवाया। आज नई तकनीक में अपर किक मिडिल किक, लोअर किक, सीजर किक नामक चारों किक का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण में जोश को देखते हुए प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्रों के आत्मविश्वास व स्वाभिमान की सशक्त नींव बनेगा। कार्यक्रम का संचालन रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र नोडल प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता एवं सदस्य डॉ. वंदना यादव ने किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel