Ajay AryaAjay Arya 11-Oct-2025
(900 View)

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान: खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, 450 किलो मूंगफली तेल किया सीज                     

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान: खाद्य पदार्थों के लिए नमूने, 450 किलो मूंगफली तेल किया सीज                

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा गठित टीम ने षनिवार को देवली में मूंगफली तेल व्यापारी पर कार्यवाही करते हुए तेल का नमूना लेकर शेष बचे हुए लगभग 448 किलोग्राम तेल को मिलावट का अंदेशा होने के कारण नियमानुसार सीज किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने बताया कि आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके प्रदेश भर में लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। मिलावट खोरो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों के लगातार नमूने भी लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी शुभमंगला और जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा गठित टीम द्वारा स्वास्तिक ट्रेडर्स देवली के गोदाम पर छापा मारकर मूंगफली तेल श्री पार्वती स्वास्विक ब्रांड का नमूना लेकर शेष बचे हुए लगभग 448 किलोग्राम तेल को मिलावट का अंदेशा होने के कारण जांच रिपोर्ट आने तक नियमानुसार सीज कर विक्रेता की सुरक्षित अभिरक्षा में सँभलवाया। इसी प्रकार चंदू ट्रेडर्स से पान मसाला विमल, लाल मिर्च पाउडर, घी का नमूना लिया। जैन दूध डेयरी से मिक्स मिल्क, पनीर का नमूना लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला में भिजवाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया की जांच रिपोर्ट में मिलावट पाएं जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने बताया की दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ टीम में अविनाश साहू, कालूराम, तिलक वर्मा आदि उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel