देवली में आगामी 6 से 11 फरवरी तक श्री अग्रवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर मुनि प्रणीत सागर महाराज ने बुधवार को शहर में ससंघ प्रवेश किया।
जैन मुनि के स्वागत में शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए तथा समाज बंधुओ ने मुनि का पाद प्रक्षालन किया। जैन मुनि संघ को बैंड बाजे के साथ नाचते गाते श्रद्धालु चंद्र प्रभु मंदिर पर लेकर गए। उल्लेखनीय है की शहर के श्री चंद्र प्रभु अग्रवाल जैन समाज मंदिर में पंच बालयति जिन बिम्ब एवं श्री मज्जिनेंद्र चौबीसी पंचकल्याणक का आयोजन 6 से 11 फरवरी तक किया जाएगा। यह महोत्सव मुनि प्रणीत सागर के सानिध्य में संपन्न होगा।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DSElpiID_WP/?igsh=MXE3MmtjaXpiMngxZQ==
पंचकल्याणक महोत्सव : मुनि प्रणीत सागर का हुआ ससंघ मंगल प्रवेश










