Ajay AryaAjay Arya 20-Jan-2026
(650 View)

छात्र रवि बैरवा का राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ चयन

छात्र रवि बैरवा का राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ चयन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थांवला के प्रतिभाशाली छात्र रवि कुमार बैरवा का 69 वीं राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट अंडर 17 में राजस्थान टीम में चयन किया गया है।
प्रधानाचार्य रवि कुमार मीणा ने बताया कि छात्र 26 जनवरी से 31 जनवरी तक रांची झारखंड में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय हॉकी अंडर 17 प्रतियोगिता में राजस्थान टीम मे खेल कर ग्राम तथा राज्य का नाम रोशन करेगा। छात्र की उपलब्धि के पीछे उसकी लगन और मेहनत के साथ साथ स्थानीय शा.शिक्षक अतुल कुमार चोटिया के मार्गदर्शन की भी अहम भूमिका रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel