Ajay AryaAjay Arya 20-Jan-2026
(664 View)

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचित होने पर देवली में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने आपस में मिठाई खिलाकर बधाई दी।
शहर अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सामान्य कार्यकर्ता नितिन नबीन का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, ये भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक सामान्य युवा कार्यकर्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे देश के भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। एक तरफ जहां दूसरी पार्टियों में परिवारवाद चरम पर है वहीं भाजपा में एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओर देश के प्रधानमंत्री जैसे पदों पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर शहर उपाध्यक्ष नवल चतुर्वेदी, दिनेश जैन, शिवजीराम प्रतिहार, नन्दसिंह, शिवजी धाकड़, सुमित गौतम, रजनीश दीपक, शकील कुरेशी, कुणाल साहू, नवरंग वर्मा, संत कुमार मीणा, अशोक मंडल, घीसालाल वर्मा आदि उपस्थित थे। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel