देवली के छतरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर में महाशिवरात्रि का भव्य मेला 16 फरवरी को मनाया जाएगा।
मंदिर समिति से जुड़े प्रेमचंद माली ने बताया की पूर्व संध्या पर 15 फरवरी की रात्रि 8 बजे से श्री श्याम भजन संध्या एवं शिव भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 16 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से मेला भरेगा तथा दोपहर 3:15 बजे ध्वजापर्ण किया जाएगा।
महाशिवरात्रि का भव्य मेला 16 फरवरी को, एक दिन पूर्व होगी भजन संध्या










