Ajay AryaAjay Arya 10-Feb-2026
(594 View)

महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में तृतीय एकदिवसीय विषय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई कर श्रमदान किया।
बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय के नई किरण नशा मुक्ति केंद्र नोडल प्रभारी निकिता वर्मा का व्याख्यान हुआ, उन्होंने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र कुमार जांगिड़ ने साइबर लिटरेसी पर व्याख्यान देते हुए सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी ने किया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel