देवली में बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह वली (रह.) का सालाना दो दिवसीय उर्स मुबारक का आयोजन किया गया।
चादर शरीफ का जुलूस बैंड के साथ शाही जामा मस्जिद से मज़ार शरीफ के लिए रवाना किया गया। असर की नमाज़ से पहले दरगाह शरीफ़ पर इंतजामिया कमेटी एवं निम्हेड़ा से आए अतिथि शोएब अनीस लाला के सान्निध्य में बाबा को चादर और गुलपोशी पेश की गई। शाम को लंगर प्रसादी का भोज करवाया गया। कव्वाल हलीम ताज जबलपुरी ने एक से बढ़कर एक कव्वाली पेश की। साबरी ब्रदर्स के सिंगर सदाकत साबरी ने सूफियाना कलाम पेश कर के अकीदत मंद जायरिनो को झूमने पर मजबूर कर दिया। उक्त जानकारी समाज के प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी द्वारा दी गई।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए इंस्टाग्राम लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DUkT6BnAbc2/?igsh=d2E0dTh0ZWhtbDB1
बाबा अब्दुल गफ्फार अली शाह उर्स मुबारक : चादर और गुलपोशी पेश की










