देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में मंगलवार को इंटरनेशनल एक्सपर्ट लेक्चर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि अमेरिका के ब्रोशहिल शहर में इंटेल कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत बडोली निवासी अनिरुद्ध सिंह ने छात्र-छात्राओं को अपनी पढ़ाई से लेकर कंपनी कार्य के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भारतीय एवं अमेरिकी परिवेश का तुलनात्मक विश्लेषण व्याख्यान में प्रस्तुत किया। पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि योजनांतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत प्रतिवर्ष एक राष्ट्रीय और एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ का व्याख्यान होता है इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इंटरनेशनल एक्सपर्ट्स लेक्चर कार्यक्रम आयोजित










