भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली की बैठक नगर पालिका सभागार में संगठन संरचना पुनर्निरीक्षणक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अजमेर आगमन, निकाय चुनाव एवं बजट विषय को लेकर आयोजित की गई। बैठक में हेमंत लांबा मुख्य वक्ता ओर विनय ताकर मंडल संगठन प्रभारी रहे तथा बैठक की अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल प्रभारी ने संगठन को संरचना की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को जल्दी ही मोर्चा में अहम पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। मुख्य वक्ता हेमंत लांबा ने 28 फरवरी को होने वाली प्रधानमंत्री के अजमेर में होने वाली जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का कार्यकर्ताओं से आहान किया ओर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्य ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी। निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी के मूल एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही आने वाले चुनाव में प्राथमिकता से मौका दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया। इस अवसर पर शिवजीराम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, मुकेश मीणा, सुरेश अग्रवाल, शिवराज साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा की बैठक आयोजित: मोदी की अजमेर जनसभा एवं निकाय चुनाव समैत कई विषयों पर चर्चा की










