Ajay AryaAjay Arya 26-Feb-2026
(231 View)

माहेश्वरी महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया

माहेश्वरी महिला मंडल ने फागोत्सव मनाया, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस

माहेश्वरी महिला मंडल देवली द्वारा गंगागुरिया बालाजी मंदिर परिसर में फागुन उत्सव हर्षाेल्लास और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया।  
अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की सजीव एवं मनमोहक झांकियाँ रही, जिन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। परिसर को फूलों और रंगों से सुसज्जित कर ऐसा वातावरण निर्मित किया गया मानो वृंदावन की छटा साकार हो उठी हो।
सचिव रेखा मूंदड़ा ने बताया कि उत्सव में ठाकुरजी को श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल एवं पारंपरिक व्यंजनों को प्रेमभाव से सजाकर अर्पित किया गया। फागुन के पारंपरिक होली गीतों पर बहनों ने भक्ति भाव से गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण के भजनों की मधुर धुनों से संपूर्ण परिसर भक्तिमय हो उठा। सभी बहनों ने सुसज्जित पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता कर उत्सव की शोभा बढ़ाई। लगभग 100 महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं मंगलकामनाओं के साथ उत्सव का समापन हुआ।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.instagram.com/reel/DVNzbSNldNr/?igsh=N3owaXl0dmd3OWll
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel