Ajay AryaAjay Arya 26-Feb-2026
(257 View)

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, एसडीएम को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग की

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, एसडीएम को ज्ञापन दे

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब एवं साथियों की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का हनन बताते हुए देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके साथी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की है कि गिरफ्तार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साथियों को अभिलंब रिहा किया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सत्यनारायण बुलिया, गोवर्धन मीणा, आसाराम धाकड़, पदम जैन, इरफान आजमी, हंसराज गुर्जर, असलम, धनराज, नीरज मीणा, शम्मी रंगरेज आदि मौजूद रहे। 
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel