Ajay AryaAjay Arya 03-Mar-2026
(121 View)

होलिका दहन का मुहूर्त देर रात्रि को होने के बावजूद भी श्रदालुओं की श्रद्धा देखने को मिली

होलिका दहन का मुहूर्त देर रात्रि को होने के बावजूद भी श्रदालुओं की श्रद्धा देखने को मिली

देवली में सोमवार की देर रात्रि को डेढ़ बजे होलिका दहन का आयोजन किया गया। यह आयोजन छतरी चौराहा स्थित सार्वजनिक शिव मंदिर के समीप गणेश रोड़ पर विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। 
इस अवसर पर गणेश रोड पर रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने डीजे की धुन पर राजस्थानी होली गीतों पर खूब ठुमके लगाए। इस दौरान चंग बजाते युवा नाचते गाते कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। श्रदालुओं ने होली दहन की आग में नए गेहूं की बालियां सेक कर प्रसाद के रूप में वितरित की। देर रात्रि को हुए होलिका दहन कार्यक्रम में भी सर्व समाज के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।
होलिका दहन समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
 



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel