Ajay AryaAjay Arya 03-Mar-2026
(144 View)

वीबी जी राम जी (नरेगा) योजना में ऑनलाइन फोटो एप काम नहीं करने से लेबर हो रही है परेशान

वीबी जी राम जी (नरेगा) योजना में ऑनलाइन फोटो एप काम नहीं करने से लेबर हो रही है परेशान

वीबी जी राम जी (नरेगा) योजना में मेट द्वारा लेबर की मोबाइल मेंऑनलाइन फेस फोटो खींचना अनिवार्य है, लेकिन दो दिनों से एप काम नहीं कर रहा जिससे परेशानी आ रही है।
देवली उपखंड की ग्राम पंचायत पनवाड़ के ग्रामीणों ने बताया कि लेबर समय पर कार्यस्थल पर पहुंच जाती है, लेकिन 12 बजे तक इंतजार करके उन्हें वापस घर लौटना पड़ता है क्योंकि मोबाइल एप काम नहीं कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल एप काम नहीं कर रहा लेकिन लेबर कार्य स्थल पर पहुंच रही है, ऐसे में लेबर को भुगतान किस प्रकार हो पाएगा। ग्रामीणों ने सरकार एवं प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel