सखी सहेली ग्रुप देवली द्वारा भांड बस्ती में रंगों और खुशियों से सराबोर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि बस्ती में चल रहे संस्कार केंद्र में पहुंचकर सभी बहनों ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को स्नेहपूर्वक रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बच्चों को सरल और प्रेरणादायक शब्दों में बताया गया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। इस अवसर पर बच्चों को नाश्ता करवाया गया तथा रंग और पिचकारियाँ वितरित की गईं। बच्चों के चेहरे पर खिली मासूम मुस्कान और उत्साह देखकर वातावरण सचमुच आनंदमय हो उठा। उनके अभिभावकों को भी रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दी गईं, जिससे पूरा परिवेश प्रेम, अपनत्व और भाईचारे के रंगों से रंग गया।
सखी सहेली ग्रुप ने भांड बस्ती में चल रहे संस्कार केंद्र के बच्चों को बांटी होली की खुशियां










