देवली के आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल नगर कार्यकारिणी द्वारा होली मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्व समाज ने भाग लिया।
नगर संयोजक हिन्दू गोविंद कुमार ने बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता अधिवक्ता आर आर बाग अंतर्राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन के लीगल एडवाइजर और सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा उद्बोधन रखा गया। साथ ही भूतपूर्व वाइस चेयरमैन जितेंद्र चौधरी और स्कूल प्रधानाचार्य धर्मराज माली मौजूद रहे। अतिथि के तौर पर सब समाज से आए हुए प्रतिनिधियों, बालाजी सेवा मंडल और श्री सांवरिया सेठ गौशाला का प्रखंड और नगर कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। समारोह में प्रखंड बजरंग दल संयोजक राजू सरकार, अशोक मंडल, विक्रम सिंह, सोनू सेन, जितेंद्र मेहता, विनोद लोहार और बजरंग दल के अभिजीत, कुणाल, रणवीर, शिवम, लकी शर्मा, दीपक मेघवंशी, सांवरिया, नितिन, सौरभ राय, मोहित सेन, हरि वर्मा, लक्की सुमन, शुभम वर्मा, गणेश वैष्णव, दीपक वर्मा समैत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विहिप व बजरंग दल का होली मिलन समारोह आयोजित










