गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज की सुशिष्या आर्यिका 105 विभा माताजी ससंघ (12 पिच्छि) का भव्य मंगल प्रवेश सोमवार को प्रातः 7.30 बजे जहाजपुर चूंगी नाका से देवली में होगा।
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश धर्म नगरी देवली के महावीर मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट परिसर में होगा। जिनकी अगवानी में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी बन्धु शामिल होंगे तथा नाचते-गाते माताजी के संघ को मंदिर परिसर में लाएंगे जहाँ माताजी के श्रीमुख से मंगल प्रवचन का लाभ लेंगे तथा प्रवचन के पश्चात संघ की आहार-चर्या होगी।
आर्यिका 105 विभा माताजी ससंघ का मंगल प्रवेश कल










