Ajay AryaAjay Arya 15-Mar-2026
(116 View)

बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान परीक्षा आयोजित          

बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान परीक्षा आयोजित          

देवली उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में असाक्षर को साक्षर करने के उद्देश्य से रविवार को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में हुई परीक्षा में 140 पुरुष महिलाओं ने भाग लिया। केन्द्राध्यक्ष व अध्यापक साँवर लाल कुमावत,  साक्षरता प्रभारी रामकुवार मीणा, वीकक्ष सीमा जाट मनीषा मीणा, मीना कुमारी  ने परीक्षा सम्पन्न करवाई।  
पीईईओ गांवड़ी में नवसाक्षर परीक्षा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। साक्षरता परीक्षा प्रभारी अनिरूद्ध गौतम ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैरुपुरा सीतारामपुरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोडिया में कुल 98 महिला पुरुष ने परीक्षा दी। पंचायत शिक्षा अधिकारी रविशंकर मीणा ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और नवसाक्षरों से बातचीत की। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 15 वर्ष से अधिक आयु वाले महिला पुरुष असाक्षरों के लिए यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel