देवली के राजकीय विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर स्वयंसेवकों को श्रमदान, अनुशासन, नेतृत्व गुण और सामूहिकता की भावना को अपनाने का आह्वान किया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष में रन फॉर विकसित राजस्थान रैली में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि स्वयंसेवकों ने पुलिस थाने का भ्रमण किया जहां थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने संचार साथी ऐप एवं राजकोष सिटिजन एप के बारे में जानकारी दी। स्वयंसेवकों ने कारावास, सीसीटीवी कैमरा का भी अवलोकन किया तथा वायरलेस के प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में एनएसएस के विशेष शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने किया। शर्मा ने बताया कि समाज व राष्ट्र की सेवा सर्वाेपरि है। कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द खटीक ने बताया कि शिविर के माध्यम से स्वयंसेवक श्रमदान ,अनुशासन, नेतृत्व गुण और सामूहिकता की भावना को अपनाते हैं और सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा स्वयंसेवकों को बताई।
एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने पुलिस थाने का भ्रमण किया










