देवली में जनसेवा समिति के तत्वाधान में पेंशनर समाज के सहयोग से निशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन 16 मार्च से 20 मार्च तक किया जाएगा।
शिविर संयोजक कन्हैया लाल लुनिवाल ने बताया कि राजस्थान पेंशनर विश्राम गृह में प्रतिदिन प्रात 9.00 बजे से 1.00 बजे एवं दोपहर 2.00 बजे से 5.00 तक आयोजित शिविर में जयपुर के अनुभवी विशिष्ट चिकित्सा अधिकारी डा. पीआर चौधरी, डा. जेआर चौधरी के द्वारा धरण, चटक, पेट दर्द, भूख नही लगना, सिर दर्द, आधा शिशि, कमर, घुटनों, ऐडी का दर्द, घुटनों का दर्द, साईटिका पेन, लकवा, शुन्नता, मोटापा, अनिद्रा, बच्चों की लम्बाई समेत कई नए पुराने रोगों का उपचार किया जाएगा।
जनसेवा समिति लगाएगी, निशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर 16 से 20 मार्च तक










