देवली शहर एवं उपखंड के नासिरदा में गुरूवार को सकल हिन्दू समाज द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव (रामनवमी) का पर्व हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी सजाकर विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भगवा रैली निकाली जाएगी।
देवली में विशाल भगवा रैली प्रातः 9.30 बजे अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ होगी। भगवा रैली शहर के मुख्य मार्गाे से होते हुए निकलेगी जिसका वापस ममता सर्किल पर आकर ही समापन किया जाएगा। शहर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भगवा रैली की तैयारी में जुटे हुए हैं तथा शहर के मुख्य बाजार को भगवा झंडियों से सजाया गया है।
नासिरदा में श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मीनाथ महाराज मंदिर से सायं 4.15 बजे शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ भगवान श्रीराम की झांकी नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। समापन लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक में होगा, जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं विभिन्न धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता व उपतहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामवासी हिस्सा लेंगे। रामनवमी पर आयोजित होने वाली भगवा जुलूस की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। ग्राम के सभी मुख्य मार्ग पर हर घर जय श्री राम का छापा ओर झंडियां लगाई गई है।
धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीराम जन्मोत्सव, निकाली जाएगी विशाल भगवा रैली एवं शोभायात्रा










