Ajay AryaAjay Arya 25-Mar-2026
(175 View)

राजकीय विद्यालयों में उत्कृष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थीयों को किया सम्मानित 

राजकीय विद्यालयों में उत्कृष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थीयों को किया सम्मानित 

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थीयों को सम्मानित किया। 
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में मेगा पीटीएम में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरिनारायण बैष्णव, जितेन्द चौधरी, रमेश चंद गोयल, कैलाश पंचौली ने उत्कृष्ठ परिणाम वाले विद्यार्थीयों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम षत प्रतिषत रहा तथा छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया। 
शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में दसवीं परीक्षा में विद्यालय में सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने पर विद्यार्थी अक्षु गुर्जर एवं प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को माल्यार्पण और पारितोषिक भेटकर सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि 19 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel