देवली में गुरुवार को सकल हिंदू समाज के सानिध्य में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्री राम की आकर्षक झांकी सजाकर शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य शोभायात्रा एवं विशाल भगवा रैली निकाली गई।
विशाल भगवा रैली में सैकड़ों हिन्दू कार्यकर्ता टूव्हीलर पर अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ हुए जो ममता सर्किल, छतरी चौराहा, बस स्टैंड, महाराणा प्रताप सर्किल, एजेंसी एरिया, गौरव पथ, छतरी चौराहा होकर वापस ममता सर्किल पर समाप्त की गई। भगवा रैली में सैकड़ो कार्यकर्ता सिर पर केसरिया पगड़ी बांधे शामिल हुए जिन्होंने प्रभु श्री राम के नारों से शहर को गूंजायमान कर दिया। इस मौके पर शहर के मुख्य बाजार को भगवा झंडियों से सजाया गया तथा घरों पर भी भगवा झंडिया लगाई गई। भगवा रैली में शामिल राम भक्तों पर शहर में कई स्थानों पर शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.facebook.com/share/r/1CHxBzjNfv/
https://www.instagram.com/reel/DWVtNnfAaUI/?igsh=MXd0bTBkYm93MHM1ag==
https://www.facebook.com/share/r/1XUBEGJSqV/
रामनवमी पर केसरिया पगड़ी बांधे राम भक्तों ने निकाली विशाल भगवा रैली, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत










