Ajay AryaAjay Arya 25-Mar-2026
(126 View)

राजकीय विद्यालयों में हुआ साइकिल वितरण, मेगा पीटीएम में छात्रों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की

राजकीय विद्यालयों में हुआ साइकिल वितरण, मेगा पीटीएम में छात्रों की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की

देवली उपखंड के राजकीय विद्यालयों में बुधवार को मेगा पीटीएम के अवसर पर कक्षा 9 में अध्यनरत छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि 61 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। बैठक में परीक्षा परिणाम भी जारी किया गया। अभिभावकों ने छात्रों की प्रगति रिपोर्ट जान अध्यापकों से उनके अध्ययन अध्यापन के विषय में चर्चा की। 
महात्मा गांधी राजकीय विधालय देवली गांव प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि 12 छात्राओ को साईकिलों का वितरण किया गया। सभी छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम घोषित कर उन्हें अगली कक्षा में क्रमोन्नत किया गया। 
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि 17 छात्राओ को साईकिलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरपंच धर्मराज मीणा पूर्व सरपंच बाबूलाल खाती व एसएमसी के सदस्य उपस्थित थे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबर कलां प्रधानाचार्य गुलअफशा ने बताया कि 24 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel