Ajay AryaAjay Arya 21-Apr-2026
(13283 View)

राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 29 अप्रेल से, सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन पंजीकरण होना अनिवार्य

राजकीय महाविद्यालय में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 29 अप्रेल से, सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ लेने के

राजकीय महाविद्यालय देवली में समस्त नियमित विद्यार्थियों के प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 29 अप्रेल से होना संभावित है।
प्राचार्य ने बताया कि सभी विद्यार्थी संबंधित विषय के शिक्षक से अपना असाईमेंट प्रायोजना कार्य प्राप्त कर ले। आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश फीस रसीद लाना अनिवार्य है।
सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन पंजीकरण होना अनिवार्य:- महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्राएं कालीबाई भील उडान योजना के अन्तर्गत सेनेटरी नैपकिन की लाभार्थी बनने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे गये पंजीकरण पत्र की प्रिंट लेकर पूर्णरूप से भरकर महाविद्यालय में डॉ. ज्योति गुप्ता को जमा करवायें। उडान सेनेटरी नैपकिन योजना का लाभ लेने के लिए सभी नियमित छात्राओं का ऑनलाईन पंजीकरण होना अनिवार्य है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel