Ajay AryaAjay Arya 21-Apr-2026
(20382 View)

सतवाड़ा में बाबा रामदेव जी की मूर्ति स्थापना 23 अप्रैल को

सतवाड़ा में बाबा रामदेव जी की मूर्ति स्थापना 23 अप्रैल को

देवली उपखण्ड के सतवाड़ा ग्राम मे बैरवा समाज द्वारा निर्मित भव्य मंदिर में 23 अप्रैल को श्री बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की मूर्ति स्थापना धूमधाम से की जाएगी।
समिति के बनवारी लाल बैरवा ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि समस्त बैरवा समाज सतवाडा द्वारा भव्य मंदिर बनाया गया है, जिसमें श्री बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल कलश यात्रा एवं रात्री सत्संग 22 अप्रैल को रखा गया है। 23 अप्रैल को बाबा रामदेव रुणीचा श्याम की ऐतिहासिक शोभायात्रा व बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापना विधि विधान, हवन एवं मंत्रोच्चार से की जाएगी। इस अवसर भंडारा महाप्रसादी रखी गई है जिसमें आस पास के बाबा के भक्त, समाज बंधु व श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel