Ajay AryaAjay Arya 04-May-2026
(305 View)

विद्युत विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, करंट लगने से भैंस की हुई मौत

विद्युत विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, करंट लगने से भैंस की हुई मौत

देवली उपखण्ड के कल्याणपुरा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही से बिजली का करंट लगने से एक भैंस की मृत्यु हो गई।
ग्रामीणो ने बताया कि गांव मे दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी। शिकायत करने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी द्वारा डीपी पर वायर सही नहीं जोड़ा गया और कुछ देर बाद ही वायर टूट गया। इस दौरान वायर भैंस के ऊपर गिर गया जिससे भैंस की मृत्यु हो गई। ग्रामीणो ने आरोप लगाया है कि डीपी से गांव में जा रही लाइन का वायर पुराना हो गया है जो बार बार फाल्ट पैदा कर रहा है लेकिन अनेक बार शिकायत दर्ज कराने पर भी इसको बदला नहीं जा रहा है जिससे आए दिन फाल्ट हो जाता है। इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। भैंस मालिक बद्रीलाल धाकड़ ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel