Ajay AryaAjay Arya 04-May-2026
(159 View)

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश चुनाव में टोंक का रहा खासा प्रतिनिधित्व, स्वर्णकार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश चुनाव में टोंक का रहा खासा प्रतिनिधित्व, स्

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पाली में आयोजित 43 वें प्रदेश महासमिति अधिवेशन में शिक्षक एवं शिक्षार्थी की वर्तमान चुनौतियों पर मंथन होने के साथ प्रदेश महासमिति का निर्वाचन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। निर्विरोध बनी नवीन कार्यकारिणी में टोंक का ख़ासा प्रतिनिधित्व रहा। जिले के प्रमोद स्वर्णकार को संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है इसके साथ रामनिवास गुर्जर प्रदेश मंत्री व हेमराज बलाई को उपाध्यक्ष चुना गया है।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष परशुराम जाट ने बताया कि विपिन प्रकाश शर्मा, पुनः राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पर  निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही शशिभूषण शर्मा सभाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजनी कुमार शर्मा, प्रमोद स्वर्णकार, मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे, महामंत्री दीपक ठक्कर, उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी, हेमराज बलाई, मनेन्द्र चंसौरिया, विष्णु त्रिपाठी, करणसिंह, कोषाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महिला मंत्री रेखा शर्मा, शैलजा शर्मा, प्रदेश मंत्री (सचिवालय) रामस्वरूप गुर्जर, प्रदेश मंत्री (मुख्यालय) शिवशंकर जोशी, रामनिवास गुर्जर, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकुमार रैगर आदि अनेक पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए। प्रदेश संगठन मंत्री शिवशंकर ओझा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
महासमिति अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महेंद्र  बोहरा पूर्व सभापति ने उपस्थित संभागी शिक्षको को बधाई देते हुए कहा कि गुरु ही सर्वाेपरि है जो राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है। मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने विस्तार से शिक्षक शिक्षार्थियों के वर्तमान ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, टेट की अनिवार्यता, ग्रीष्मावकाश में कटौती जैसे गम्भीर विषयों पर आवाज उठाई। देवली अध्यक्ष कमल किशोर चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद स्वर्णकार व टोंक जिलाध्यक्ष परशुराम जाट ने भी शिक्षकों के अधिकार व कर्तव्य पर शिक्षकों की आवाज बुलंद की। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवेशन संयोजक राधेश्याम सोनी के संयोजन में उत्कृष्ट शिक्षकों सम्मानित किया गया तथा पधारें शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel