राजकीय महाविद्यालय देवली में स्नातक प्रथम (सेमेस्टर प्रथम, तृतीय एवं पंचम) बीए, बीएससी, बीकॉम में जिन विद्यार्थियों ने मिड टर्म टेस्ट नहीं दिया है, वे 8 मई तक महाविद्यालय में आकर संबंधित संकाय सदस्य से सम्पर्क करें।
प्राचार्य ने बताया कि 8 मई के बाद उन्हे अनुपस्थित माना जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं विद्यार्थी की होगी। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में 1 मई से स्नातक पार्ट प्रथम सेमेस्टर कला, विज्ञान, वाणिज्य में नव प्रवेश कार्यकम प्रारंभ हो गया है। जिसकी आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई है। इच्छुक विद्यार्थी वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय, मिड टर्म टेस्ट 8 मई तक










