केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर के गांधी पार्क में एकत्रित हुए वहां से भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार होकर उपखंड कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में नीट पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच की मांग, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की महंगाई कम करने, राज्य सरकार द्वारा वेट कम कर जनता को राहत देने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवली शहर के मध्य स्थित बस स्टैंड को 10 किमी दूर कोटा-जयपुर हाईवे पर शिफ्ट करने के आदेश को तुरंत निरस्त किए जाने तथा शहर के मध्य स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय को 5 किमी दूर शिफ्ट करने के बजाय वर्तमान स्थान पर ही संचालित किए जाने की मांग की। ज्ञापन में शहर में व्याप्त पेयजल संकट, बिजली कटौती व जर्जर सड़कों की समस्या से मुक्ति दिलाने, पुरानी कृषि उपज मंडी को यथावत चालू रखे जाने की भी मांग की। ज्ञापन में मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मोके पर रामनिवास मीना, आकाश कंछल, रमेश गोयल, पंकज नथैया, शम्मी रंगरेज, राहुल बलसोरा मोहम्मद इदरीश, भीमराज जैन, बाबू लाल जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की महंगाई व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी, स्थानीय मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन किया










