Ajay AryaAjay Arya 25-May-2026
(123 View)

पेंशनर्स समाज ने आरजीएचएस योजना को सुचारु रूप से लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

पेंशनर्स समाज ने आरजीएचएस योजना को सुचारु रूप से लागू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

देवली में पेंशनर्स समाज ने जिला संरक्षक शिवजीराम प्रतिहार  एवं उपशाखा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व मे आरजीएचएस योजना को सुचारु रूप से लागू करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय मे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पेंशनर्स ने अनुमोदित चिकित्सालयो एवं फार्मा स्टोर्स द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा बिना किसी व्यवधान के नियमित रूप से उपलब्ध कराने, आरजीएचएस योजना को बीमा मॉड पर नही दिया जाने तथा वर्तमान में चल रही व्यवस्था को ही चालू रखे जाने समेत मांगे रखी। ज्ञापन देने वालों मे घीसालाल टेलर, महावीर जैन, भंवरलाल नायक, राजेंद्र कुमार, प्रहलाद शर्मा, कन्हैया लाल लूनीवाल, पारसचंद जैन, नवल पारीक समेत कई पेंशनर्स उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel