देवली उपखण्ड के कल्याणपुरा गांव में आयोजित भागवत कथा में सोमवार को व्यास पीठ से प्रवचन देते हुए कथावाचक तुलसीराम शास्त्री ने कहा कि अहंकार का त्याग कर भगवान की भक्ति भाव से भजन करने से मनुष्य सफल होता है।
उन्होंने कहा कि अहंकार से मनुष्य का पतन हो जाता है। इस अवसर पर उन्होंने हिरण्याक्ष वध, वराह अवतार, भक्त ध्रुव चरित्र, सती दहन, रुद्र अवतार, शिव पार्वती विवाह की कथा विस्तार से सुनाई और शिव पार्वती की सजीव झांकी सजाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने व्यास जी का माल्यार्पण एवं श्री फल भेंट कर सम्मान किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
भागवत कथा में सुनाई शिव पार्वती विवाह की कथा










