Ajay AryaAjay Arya 25-May-2026
(107 View)

सहकारी समिति सदस्य प्रशिक्षण शिविर : सहकारिता विभाग योजनाओं की जानकारी दी

सहकारी समिति सदस्य प्रशिक्षण शिविर : सहकारिता विभाग योजनाओं की जानकारी दी

देवली के केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड में 16 बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकारिणी सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में राजस्थान राज्य सहकारी संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद रफीक ने सहकारिता विभाग की योजनाओं, सहकार से समृद्धि तथा सदस्यों की जागरूकता विषय पर विस्तार से जानकारी दी। विनोद पहाड़िया ने एमएसपी खरीद, जीआरए, परिवर्तन, नई समितियों के गठन, विविधतापूर्ण आमसभा एवं नियमित ऑडिट करवाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक शुभम जैन ने सीसीबी ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देते हुए किसानों एवं समिति सदस्यों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान सहकारी समितियों में व्यवस्थाओं की कमी, खाद-बीज लाइसेंस एवं उर्वरकों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में 88 संचालक सदस्यों ने भाग लेकर सहकारिता योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel