भीषण गर्मी के मौसम में निरीह पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभिभाषक संघ देवली के तत्वावधान में सराहनीय पहल की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया सोनी एवं अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय परिसर स्थित पेड़ों पर परिंडे लगाए गए, ताकि पक्षियों को पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर सभी अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने प्रतिदिन सुबह परिंडों में पानी भरकर जल सेवा करने का दायित्व भी संभाला। कार्यक्रम का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत पहुंचाना तथा पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा। इस दौरान अधिवक्ता महावीर सिंह राठौड़, अजीत सिंह, जितेन्द्र शर्मा, राजेश जैन, अरविन्द शर्मा, बंशी कलवार, शिव चांवरिया, शिवजी, रमेश शर्मा, आलोक शर्मा, सांवरिया बैरागी, सुनील शर्मा, मोफिक, धर्मराज गुर्जर, रामधन जाट सहित न्यायिक कर्मचारी उपस्थित रहे।
तपती गर्मी में पक्षियों के लिए जल सेवा का संकल्प, न्यायालय परिसर में लगाए परिंडे










