राजकीय महाविद्यालय देवली में सत्र 2026-2027 में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई है।
प्राचार्य पी.एम. वर्मा ने बताया कि इस हेतु अभ्यर्थियों को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल पर एडमिशन मेन्यू के अन्तर्गत क्लिक करना है। ऑनलाईन आवेदन हेतु राजस्थान के मूल निवासी के लिए जनआधार आईडी / नामांकन संख्या अनिवार्य होगी। सत्र 2026-2027 की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। प्रवेश सम्बंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी महाविद्यालय में कार्यालय समय पर सम्पर्क कर सकते है।
राजकीय महाविद्यालय स्नातक पाठ्यकमों में प्रवेश की अंतिम तिथि कल










