देवली उपखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूनी की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जन आंदोलन के दौरान किए गए आश्वासनों को स्थाई रूप से लागू किए जाने की मांग को लेकर ग्राम वासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि दूनी क्षेत्र की जनता लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रही है। हाल ही में 3 जून को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के चलते अनुराग पारीक की दुखद मृत्यु हुई तथा 4 जून को हुए जन आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हेतु आश्वासन भी दिए गए थे। ज्ञापन में बताया कि उन आश्वासनों का पूर्ण एवं स्थाई क्रियान्वयन नहीं हुआ जिससे क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में अनुराग पारीक की मृत्यु के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारी की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने, चिकित्सालय में स्थाई चिकित्सकों की नियुक्ति, सभी प्रकार की जांच निशुल्क किए जाने की व्यवस्थाएं करने, रात्रि कालीन चिकित्सा व्यवस्था, चिकित्सकों की आवास व्यवस्था, चिकित्सालय की सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा, बस स्टैंड क्षेत्र में पुलिस चौकी की स्थापना समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं जन आंदोलन के दौरान किए गए आश्वासनों को स्थाई रूप से लागू करने की मांग की










