माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली के द्विवर्षीय कार्यकाल हेतु अध्यक्ष पद के चुनाव में ताराचंद सोमानी ने राधेश्याम मालू को 8 मतों से हराकर विजय प्राप्त की।
मुख्य चुनाव अधिकारी महावीर प्रसाद माहेश्वरी ने बताया कि डाले गए कुल 94 मतों में से ताराचंद ने 51 मत प्राप्त किये जबकि राधेश्याम को 43 मत प्राप्त हुए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समाज के उत्थान हेतु तन मन धन से समर्पित सेवा का संकल्प दोहराया। माहेश्वरी भवन में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। बाद में नवनिर्वाचित अध्यक्ष के मकान तक जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नवल किशोर मालपानी, बालकिशन आगीवाल, ओमप्रकाश काबरा, जगदीश नुवाल, रामकिशन मूंदड़ा, सत्यनारायण मूंदड़ा समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।
ताराचंद सोमानी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष निर्वाचित










