Ajay AryaAjay Arya 03-Jul-2026
(715 View)

एसीबीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश           

एसीबीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश           

देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने विद्यालय भवन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। 
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय भवनो का रखरखाव एवं जर्जर भवनों को जमीदोज करने हेतु सघन निरीक्षण चलाया जा रहा है, जिसके तहत एसीबीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। पीएम श्री योजना प्रभारी सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि विद्यालय भवन के निरीक्षण के साथ साथ मीणा ने कक्षा कक्ष शिक्षण, ई-लाइब्रेरी,विद्यालय में निर्माणाधीन प्रार्थना स्थल डोम, स्वच्छता का भी निरीक्षण किया तथा अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं संरक्षण करने के निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा तथा महावीर प्रसाद बडगूजर, सीमा शेर उपस्थित रहे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel