Ajay AryaAjay Arya 03-Jul-2026
(689 View)

ग्रामीण सेवा शिविर : 20 वर्ष बाद खातेदारी भूमि में नाम शुद्ध होने पर दिव्यांग नसरुद्दीन खुश नजर आया

ग्रामीण सेवा शिविर : 20 वर्ष बाद खातेदारी भूमि में नाम शुद्ध होने पर दिव्यांग नसरुद्दीन खुश नजर आया

देवली उपखंड की ग्राम पंचायत आवां में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान एक दिव्यांग का 20 वर्ष बाद खातेदारी भूमि में नाम शुद्ध होने पर खुश नजर आया।
उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने बताया कि शिविर में दिव्यांग नसरुद्दीन पुत्र जमालुद्दीन ने खातेदारी भूमि में नाम शुद्ध दर्ज करने का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। बताया गया कि प्रार्थी का नाम 20 वर्षों से खातेदारी भूमि में नलरुद्दीन अशुद्ध दर्ज हो रखा था। इस पर प्रार्थना पत्र एवं संलग्न दस्तावेजों के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई। शिविर में उपस्थित पटवारी एवं गिरदावर ने नियमानुसार शुद्धि पत्र की कार्रवाई प्रस्तावित की तथा तहसीलदार दूनी द्वारा स्वीकृत किया गया। नाम शुद्धिकरण होने के उपरांत प्रार्थी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel