Ajay AryaAjay Arya 29-Jul-2026
(225 View)

गुरु पूर्णिमा पर एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत किया वृक्षारोपण

गुरु पूर्णिमा पर एक पौधा मां के नाम अभियान अंतर्गत किया वृक्षारोपण

देवली उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ के खेल मैदान में ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने मिलकर 501 पौधे लगाए गए। समाजसेवी महावीर माली ने बताया कि विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पौधों की सुरक्षा की प्रतिज्ञा लीं। हर इस मौके पर उप प्रधानाचार्य बरखा अग्रवाल समेत स्टाफ व ग्रामीण उपस्थित रहे।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा दलवासा प्रधानाचार्य रवि कुमार मीणा ने विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, नैतिक कर्तव्यों और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। वृक्षारोपण प्रभारी अविनाश कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की। स्काउट विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान में वृक्षों की सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया। 
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel