Ajay AryaAjay Arya 29-Jul-2026
(242 View)

नेकचाल रोड क्षतिग्रस्त प्रकरण : शीघ्र ठीक नहीं करवाया तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

नेकचाल रोड क्षतिग्रस्त प्रकरण : शीघ्र ठीक नहीं करवाया तो ग्रामीण करेंगे आंदोलन

देवली शहर से देवली गांव के मध्य नेकचाल बालाजी रोड के क्षतिग्रस्त 100 मीटर मार्ग की मरम्मत करवाने एवं ग्रेवल डालकर अवागमन सुचारु करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंपा।
व्यापार में बताया कि देवली क्षेत्र में नैनीताल बालाजी रोड की स्थिति लंबे समय से अत्यंत खराब एवं जर्जर है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है तथा क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ एवं गड्डों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती है तथा आवागमन जोखिम भरा हुआ है इसलिए इस क्षतिग्रस्त हिस्से का शीघ्र निर्माण करवाया जाना आवश्यक है। जापान में चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो पुनः आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाजयुमो जिला मंत्री अजय सिंह शक्तावत, नंदलाल, धनराज प्रजापत, रामकिशन, अजय माली, प्रेमलाल बेरवा, राम सिंह मीणा, नवीन, सुरेश आदि शामिल थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel