Ajay AryaAjay Arya 29-Jul-2026
(205 View)

मिशन पढ़ो राजस्थान : रीड ए थोन गतिविधि का आयोजन

मिशन पढ़ो राजस्थान : रीड ए थोन गतिविधि का आयोजन

देवली उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में रीडिंग कैम्पेन के अंतर्गत विद्यार्थियों के भाषाई कौशल को बढ़ावा देने के लिए रीड-ए-थॉन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक उपस्थित समस्त विद्यार्थी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अभिभावको ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि और आदत को विकसित करना, विद्यार्थियों में चिंतन एवं तर्क क्षमता  को बढ़ाने का अवसर उपलब्ध करवाना था।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन बुनकर और विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा रहे। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य छाया चौधरी व अभिभावक उपस्थित थे। इस मौके पर बालवाटिका के कम्युनिटी कनेक्ट प्रोग्राम के तहत जुलाई माह की मासिक बैठक भी आयोजित की गई।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम सामूहिक शिक्षण के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को मंच पर लाने का अच्छा प्रयास साबित होगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी कविताएं और कहानियां प्रस्तुत कर तालिया बटोरी और आधे घंटे तक सामूहिक रूप से पठन और वाचन कार्य किया गया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel