देवली की प्रताप कॉलोनी निवासी सुखलाल पुत्र जगन्नाथ की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सोमवार सबेरे वे गोपीपुरा से देवली की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान गोपीपुरा चौराहे पर एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुखलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत










