Ajay AryaAjay Arya 10-Aug-2026
(136 View)

आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा मीडियाकर्मियों के लिये निःशुल्क हैप्पीनेस कोर्स आयोजित किए जाएंगे

आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा मीडियाकर्मियों के लिये निःशुल्क हैप्पीनेस कोर्स आयोजित किए जाएंगे

आर्ट ऑफ़ लिविंग ब्यूरो ऑफ़ कम्युनिकेशन राजस्थान जयपुर के जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर की कार्यशाला रविशंकर आश्रम जयपुर में नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीषा ठाकुर के सानिध्य में संपन्न हुई। 
बैठक में विशेष रूप से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान में मीडियाकर्मी अत्यधिक दबाव और तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते रहते हैं। सभी मीडियाकर्मी इन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच तनाव मुक्त रहकर कार्य करें, इस हेतु मीडियाकर्मियों के लिये निःशुल्क हैप्पीनेस कोर्स आयोजित किये जायें। कार्यशाला में समाचार संपादन, मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित करना व आर्ट ऑफ लीविंग के विभिन्न सेवा प्रकल्पों को समाचारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने के लिए भी मार्गदर्शन दिया गया। वर्तमान सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया के दौर में जिम्मेदारी व विश्वसनीयता के साथ समाचार प्रस्तुत करने पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यशाला में आर्ट ऑफ लिविंग के  जिला टोंक के कोऑर्डिनेटर नवल किशोर पारीक, अलवर से नरेंद्र भूटानी, जोधपुर के शिवानी व्यास, जयपुर से तृप्ति राठौर और संजय वर्मा उपस्थित थे।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel