Ajay AryaAjay Arya 10-Aug-2026
(102 View)

हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान के तहत रैली निकाली

हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान के तहत रैली निकाली

देवली के राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को हर घर तिरंगा राष्ट्रीय अभियान के तहत रैली निकाली गई।
प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा ने बताया की  राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं एनएसएस के तत्वाधान में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने नशा मुक्त युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने एवं एक स्वस्थ जागरूक और सशक्त युवा शक्ति के निर्माण हेतु समर्पित होकर नशा नहीं करने की प्रतिज्ञा ली। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी एवं दिनेश कुमार मीणा समेत संकाय सदस्य उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel