Ajay AryaAjay Arya 11-Aug-2026
(699 View)

कावड़ यात्रियों ने बनास नदी के जल से किया भोले बाबा का अभिषेक, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर

कावड़ यात्रियों ने बनास नदी के जल से किया भोले बाबा का अभिषेक, बम बम भोले के जयकारों से गूंजा शहर

देवली में मां दुर्गा सेवा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सर्व समाज के नेतृत्व में 9 वी विशाल कावड़ यात्रा मंगलवार को निकाली गई। 
कावड़ यात्री सवेरे बोयड़ा गणेश जी पहुंचकर वहां से बनास नदी का जल भरकर रवाना होकर देवली पहुंचे। कावड़ यात्रा का गणेश रोड़ समेत शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहरवासियों ने कावड़ यात्रियों के लिए अल्पाहार एवं ठंडा पेयजल की सेवा भी दी  गई। दोपहर बाद कावड़ यात्रा छतरी चौराहा, सदर बाजार, बस स्टैंड, एसडीएम निवास के सामने से सीआईएसएफ के मुख्य द्वार से चर्च रोड होती हुई ममता सर्कल से बंगाली कॉलोनी पहुँची। कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भोले बाबा का जल अभिषेक किया गया।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक कीजिए 👇
https://www.instagram.com/reel/Db5XngLBBx6/?igsh=MTg1c3FheW94Z3p6ZQ==
https://www.facebook.com/share/v/1Q9DWbPPia/
https://x.com/i/status/2087127050171859102



Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel