देवली के पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वंदे मातरम के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में मंगलवार को विद्यार्थियों ने तिरंगा पिरामिड बनाया।
प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व 9 अगस्त को विद्यार्थियों ने तिरंगा ध्वज रैली निकाली। 10 अगस्त को वंदे मातरम् के नारों के साथ शहर में वाहन रैली निकाली। मंगलवार को वंदे मातरम हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने तिरंगा पिरामिड बनाकर माहौल को तिरंगामय बना दिया। प्रधानाचार्य ने पिरामिड छात्राओं के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
वंदे मातरम हर घर तिरंगा अभियान, विद्यार्थियों ने तिरंगा पिरामिड बनाया










