देवली उपखण्ड के स्वतंत्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल में राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ईश्वर लाल गुर्जर ने पुस्तकालय विज्ञान के जनक एस आर रंगनाथन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मोके पर पुस्तकालय अध्यक्ष मुकेश कुमार सेन, मुकेश पारीक, मनराज सिंह, किशन लाल बलाई समेत विद्यार्थी मौजूद थे।
राष्ट्रीय पुस्तकालय अध्यक्ष दिवस मनाया










