राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जलेरी में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल मीणा के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
इस मौके पर स्टाफ, छात्र-छात्राओं, एसएमसी, एसडीएमसी सदस्य व ग्रामवासियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसमें 50 पौधे एसएमसी अध्यक्ष हनुमान सैनी, 50 पौधे राकेश सैनी व 100 पौधे भंवर लाल मीणा की तरफ से प्राप्त हुए। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के अध्यापक राजेश कुमार रेगर, भगवान सिंह राजपूत, नरेश पारीक, हेमराज खटीक व अन्य उपस्थित रहे।
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय में किया वृक्षारोपण










